ग्रीन व्यू लेडीज ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

रायगढ़। ग्रीन व्यू लेडीज की ओर से श्रेेष्ठा होटल में सावन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का जमकर आनंद लिया। सावन के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में महिलाओं की उमंग और उत्साह देखते ही बनता था।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। साथ ही ‘सावन क्वीन’ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें मंजुबाला महापात्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया।
विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अंबिका शाह, गुंजन सिंह, पूनम झा एवं निर्मला पांड्या ने विजेता बनकर पुरस्कार प्राप्त किए। वहीं लकी ड्रॉ में नीतू श्रीवास्तव विजेता रहीं।
इस सावन महोत्सव का आयोजन बिचित्रा साहू, रश्मि महांकुड़ा, ब्यूटी नामदेव एवं मावूरू मुनिका द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर एकत्रित कर आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और उत्साह को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने गीत-संगीत, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन महोत्सव को यादगार बनाया।