रायगढ़

देवों के देव महादेव, की भक्ति का महापर्व – अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप

 







रायगढ़। भगवान शिव को समर्पित सावन माह में लगातार 4 वर्षों से अखंड ओम नमः शिवाय जाप का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी सेवा भारतीय समिति रायगढ़ के मार्गदर्शन में महिला समन्वय रायगढ़ द्वारा अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप कार्यक्रम का आयोजन 17 अगस्त से 24 अगस्त तक शहर के हृदयस्थल रामलीला मैदान में किया जाएगा। इस महाअनुष्ठान का आरंभ
17 अगस्त 2026 नाग पंचमी के दिन भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। यह कलश यात्रा प्रात 10:00 बजे निकले महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर आयोजन स्थल रामलीला मैदान तक पहुंचेगी। तत्पश्चात विधिवत रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की पूजा, अर्चना कर अखण्ड ऊं नमः शिवाय जाप का शुभारंभ किया जाएगा जो की निरंतर सात दिनों तक चलेगा और 24 अगस्त को पूर्णाहुति के साथ इसका समापन किया जाएगा।

प्रतिदिन प्रातः एवं सायंकाल के समय पार्थिव शिवलिंग बनाकर रुद्राभिषेक भी भक्तजनों द्वारा किया जाएगा।
18 अगस्त मंगलवार को सुप्रसिद्ध गायक सनी अलबेला जी “महाकाल सरकार” के भजनों से रायगढ़ की जनता शिव भक्ति में लीन होगी। यह कार्यक्रम विषेश कर युवाओं के लिए आयोजित किया गया है ।कार्यक्रम में एक विशेष दिन गंगा आरती की तर्ज पर महा आरती का भी आयोजन किया जाएगा।

महिला समन्वय रायगढ़ समस्त रायगढ़ की धर्म प्रेमी जनता से आग्रह करती है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में इस पुनीत कार्य में सम्मिलित हो एवं भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस भव्य कार्यक्रम को संचालन करने वाली समिति के सदस्य हैं -चक्रधर पटेल , सुरेश दीक्षित, हेमलता चौहान श्रद्धा ताम्रकार, अनुपमा गुप्ता ,स्नेहा तिवारी, सुजाता साहू, विनीता अग्रवाल , किरण चौहान सोहिता बाजपेई आरती सेवक, निवेदिता पटनायक, तुषार तिवारी , अनिरुद्ध भट्ट, रवि सिंह, पूनम सोलंकी ,श्री संजय जगवानी।
प्रचार प्रमुख- विनीता अग्रवाल







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button