Raigarh News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, गायनिक वार्ड के बाथरूम में मिला शव

रायगढ़ August 11, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, गायनिक वार्ड के बाथरूम में मिला शव

Raigarh News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, गायनिक वार्ड के बाथरूम में मिला शव

रायगढ़। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मंगलवार सुबह एक मरीज द्वारा कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मरीज का शव अस्पताल के गायनिक वार्ड के बाथरूम में मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरीज मेडिसिन वार्ड में भर्ती था और सुबह करीब 5 बजे से अपने बेड से गायब बताया जा रहा था। परिजनों/अस्पताल स्टाफ द्वारा तलाश किए जाने के दौरान वह गायनिक वार्ड के बाथरूम में मृत अवस्था में मिला।

बताया जा रहा है कि मरीज मानसिक रूप से परेशान था, हालांकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के पीछे की परिस्थितियों और अस्पताल में मरीज के बाथरूम तक पहुंचने को लेकर भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है। मामले में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगी।

खबर शेयर करें: