Raigarh News: रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस, एक दूसरे को गले लगाकर करते रहे Kiss, वीडियो वायरल….
Raigarh News: रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस, एक दूसरे को गले लगाकर करते रहे Kiss, वीडियो वायरल….
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ का एक वीडियो सोशल पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे एक कपल रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर खुलेआम रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं दोनों काफी देर तक एक दूसरे को गले लगाकर kiss भी करते हैं. छत्तीसगढ़समाचार
रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कपल का रोमांस
मामला रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर का है. जिसके सामने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का कार्यालय भी है. जहाँ लोगों की भीड़ पहले से मौजूद है. कई लोग वहां से गुजर रहे हैं. इसी बीच एक कपल रोमांस करने लगते हैं. बिना किसी की परवाह किये दीवार से टिक कर अश्लील करने लगते हैं.
गले लगाकर किया Kiss
एक दूसरे को गले लगाते हैं और काफी देर तक किस करते हैं. वहां से गुजरने वाले लोग हैरानी से कपल को देखते हैं और असहज महसूस करते हैं. हर कोई यह नजारा देखकर हैरानी में रह गया, तो कुछ ने बच्चों को वहां से हटा लिया. लेकिन कपल को कोई फर्क नहीं पड़ता.
वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच मौजूद किसी शख्स ने रोमांस का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जो अब वायरल हो रहा है. इस अश्लीलता पर लोगों ने नाराजगी जताई है. उनका कहना है सार्वजनिक जगह पर खुलेआम ऐसी हरकत समाज पर गलत प्रभाव डालती है.
दुसरी तरफ वीडियो जब RPF पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने बताया, कपल नशे में थे दोनों ने शराब पी रखी थी. जब तक पुलिस को जानकारी मिली तब तक वो दोनों वहां से जा चुके थे.