CG: खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला, ग्रामीणों में दहशत

छत्तीसगढ़ August 10, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
CG: खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला, ग्रामीणों में दहशत

CG: खाने की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक, वन विभाग ने सुरक्षित निकाला, ग्रामीणों में दहशत

 जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में इन दिनों भालुओं की बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात ऐसे हैं कि लोग जंगल की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। इसी बीच रविवार को भोजन की तलाश में निकला भालू का एक शावक कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शावक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद जंगल में छोड़ दिया। घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के कुसुमपानी गांव की है।

जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर भालू का शावक गांव के एक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया और शावक को सुरक्षित बाहर निकाला।
 

वन विभाग के अनुसार, आशंका है कि भोजन की तलाश में भालुओं का परिवार जंगल से खेतों की ओर आया था। इसी दौरान शावक पानी देखकर कुएं के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। रेस्क्यू के दौरान आसपास भालू के परिवार की मौजूदगी की आशंका के चलते वनकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती।

कांकेर जिले में लगातार भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने, सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है।

खबर शेयर करें: