छत्तीसगढ़

Jashpur News: कुनकुरी-तपकरा मार्ग पर फिर बड़ा हादसा, एक युवक की मौत, दो गंभीर

 







जशपुर। कुनकुरी-तपकरा के बीच ओडिशा स्टेट हाईवे पर शनिवार को एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया। हल्दीमुंडा के पास कसजोरा नाला के समीप बाइक सवार तीन युवक दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़े मिले। राहगीरों की नजर उन पर पड़ने के बाद 112 कुनकुरी और 112 तपकरा को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने जांच की तो एक युवक को मृत पाया, जबकि दो युवकों की सांसें चल रही थीं।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए कुनकुरी के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। एक घायल को होलीक्रॉस अस्पताल और दूसरे को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
फिलहाल मृतक और दोनों घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा किस तरह हुआ, इसे लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बाइक सवार युवक स्वयं अनियंत्रित होकर गिरे या किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मारी, इसकी जांच की जा रही है।
पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे की पूरी तस्वीर जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button