छत्तीसगढ़

CG: हाथी का उत्पात;  खा गया घर का राशन, किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के मरवाही वनमंडल में एक बार फिर जंगली हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मध्यप्रदेश की ओर से आए तीन हाथियों का दल मरवाही वन परिक्षेत्र के कुम्हारी और चिचगोहना गांव तक पहुंच गया है।







 उत्पात मचाकर खा गया घर का राशन
बताया जा रहा है कि, हाथियों ने देर रात कुम्हारी क्षेत्र में एक ग्रामीण के घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान घर में रखा राशन खा लिया और सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद ग्रामीण पूरी रात भय के साये में रहे।

किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी चिंता
वर्तमान में क्षेत्र में खेती-बाड़ी का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। ऐसे समय में हाथियों की आमद से किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में काम करने और रात के समय घरों से बाहर निकलने को लेकर लोग सतर्क हैं।

किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी चिंतावन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। विभाग ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने, रात में अकेले जंगल या खेतों की ओर नहीं जाने और हाथियों के दल से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button