छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज से तेज होगी बारिश, उमस से भी मिलेगी राहत

रायपुर. छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने लगा है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं।







बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। हालांकि अब मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज से प्रदेशभर में बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया है। कई इलाकों में अच्छी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है।

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने लगा है। बीते दो दिनों से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी, लेकिन अब मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं। विभाग के अनुसार मंगलवार से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।
राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में वर्षा की गतिविधियां बढ़ रही हैं। विभाग ने प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि बलरामपुर जिले के कुछ इलाकों में भारी वर्षा हुई।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button