रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में खौफनाक सड़क हादसा, कबीर चौक-ओडिशा रोड पर बाइक और स्कूटी में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, 3 लोग घायल, सिर और जबड़े में आई गहरी चोटें, डॉक्टर कर रहे इलाज

रायगढ़। शहर के कबीर चौक-ओडिशा रोड पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 34 में पूर्व पार्षद रामकृष्ण खटर्जी की राशन दुकान के सामने बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। इनमें बाइक पर सवार एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।





जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर से स्कूटी पर सवार एक बुजुर्ग कबीर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे तीनों, युवक गंभीर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। वहीं बाइक चालक का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि पीछे बैठे युवक के सिर और जबड़े में गंभीर चोट आई और काफी रक्तस्राव हुआ।

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल अपेक्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेट्रो हॉस्पिटल रेफर कर दिया। स्कूटी सवार बुजुर्ग की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।







पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button