सावन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना

रायगढ़ July 29, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
सावन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना

सावन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक, भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना

 

रायगढ़, 29 जुलाई 2026/ सावन माह के पावन आगमन की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम-पंडरीपानी स्थित प्रसिद्ध कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किया और जलाभिषेक करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान शिव से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और विकास के साथ प्रदेश के सभी नागरिकों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि बनी रहने तथा जन-जन के जीवन में सुख-समृद्धि आने की प्रार्थना की। सावन माह के प्रारंभ होने से पहले भगवान शिव की आराधना के इस अवसर पर मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, अरुणधर दीवान, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, सुभाष पाण्डेय, विकास केडिया, विवेक रंजन सिंह एवं पवन शर्मा, आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

भगवान शिव के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह

मुख्यमंत्री के कैलाशपति धाम पहुंचने पर मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। सावन माह की शुरुआत से पहले भगवान मनकामेश्वर महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मुख्यमंत्री साय ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना और दर्शन के लिए पहुंचते हैं। सावन माह भगवान शिव की उपासना के लिए विशेष महत्व रखता है।

खबर शेयर करें: