छत्तीसगढ़रायगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ दौरे पर, धार्मिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन करेंगे
मनकामेश्वर शिव मंदिर और सत्यनारायण बाबा धाम में दर्शन-पूजन
रायगढ़ टॉप न्यूज 29 जुलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार, 29 जुलाई को एक दिवसीय प्रवास पर रायगढ़ आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर में रायगढ़ पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा पूजा-अर्चना करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ में गुरु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां से वे कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कोसमनारा स्थित श्री सत्यनारायण बाबाधाम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद लेंगे और यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद वे पुनः जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और शाम को हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।
जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button