Raigarh News: हाई स्कूल में सायकिल वितरण का विरोध, रवि भगत ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया

रायगढ़ July 28, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: हाई स्कूल में सायकिल वितरण का विरोध, रवि भगत ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया

Raigarh News: हाई स्कूल में सायकिल वितरण का विरोध, रवि भगत ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती सायकिल योजना के तहत शासकीय हाई स्कूल कूपाकानी में सायकिल वितरण किया जाना था। ऐसे में सभी तैयारियां कर ली गई थी, लेकिन तभी पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत वहां पहुंचे और सायकिल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध किया। जिसके बाद स्कूल के प्राचार्य ने इसकी सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने रवि भगत को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय हाई स्कूल कूपाकानी में मंगलवार को 7 छात्राओं को सायकिल वितरण किया जाना था। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। तभी रवि भगत यहां पहुंचे और वितरण किए जाने वाले सायकिल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। रवि भगत का कहना था कि सायकिल में हीरो लिखा है और स्टीकर कावेरी का है।

यही नहीं सायकिल का बिल-रसीद दिखाने की बात कही। ताकि जानकारी मिल सके कि आखिर कितने दाम की एक सायकिल है। इसे देखते हुए स्कूल के प्राचार्य ने उन्हें समझाने की कोशिश की, कि शासन के योजना के तहत आए हुए सायकिल को वितरण किया जा रहा है।

 प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों को दी जानकारी

तब रवि भगत ने उच्चाधिकारियों को बुलाने की बात कहते हुए, गुणवत्ता विहीन सायकिल को वितरण नहीं करने देने की बात कही। जिसके बाद प्राचार्य ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए थाना में इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और रवि भगत को हिरासत में लेकर थाना ले आए। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शासन स्तर पर खरीदी की जाती है इस संबंध में लैलूंगा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रवि सारथी ने बताया कि हमने अपने उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दे दी है। शासन स्तर पर सायकिल क्रय किया गया है। जिसे सरस्वती सायकिल योजना के तहत वितरण किया जाना था। आज 7 सायकिल बांटे जा रहे थे। तब रवि भगत ने इसका विरोध किया। प्राचार्य ने इसकी सूचना थाना में दी है।

 

खबर शेयर करें: