छत्तीसगढ़

संजीव सेठी बने केलो बिहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारिता समिति रायगढ़ के अध्यक्ष.

 

रायगढ़। केलो बिहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारिता समिति रायगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में संजीव कुमार सेठी अध्यक्ष निर्वाचित हुए। विदित हो कि, माह दिसंबर में केलो विहार शासकीय कर्मचारी गृह निर्माण सहकारिता समिति का चुनाव, आम जनता के वोट से हुआ था। जिसमें विकास पैनल और प्रगति पैनल के उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार थे। संचालक पद के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति की सीटें आरक्षित थी। जिसमें सूर्यकुमार पंडा के व्यक्तिगत स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा देने से अध्यक्ष पद रिक्त हो गया था,जिस पर पुनः अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में विकास पैनल से संजीव कुमार सेठी एवं राजकुमार सारथी उम्मीदवार खड़े हुए अध्यक्ष पद के लिए हुए निर्वाचन में संजीव कुमार सेठी ने 6 वोट प्राप्त किया और राजकुमार सारथी ने 5 वोट प्राप्त किया इस प्रक्रिया में केवल जनता से चुने संचालकों ने मत दिया संजीव कुमार सेठी की इस उपलब्धि पर संगठन के सभी पदाधिकारी, रहवासी व साथियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए बधाई प्रेषित किया है







raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button