CG News: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान, घुटने के नीचे से कटा पैर, हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ July 25, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान, घुटने के नीचे से कटा पैर, हालत गंभीर

CG News: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आया किसान, घुटने के नीचे से कटा पैर, हालत गंभीर

 

 

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के तरई गांव में रविवार सुबह एक किसान के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। खेत जाने के दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में किसान का एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रैफर करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार जिला जेल भवन के पीछे स्थित तरई गांव निवासी मंगल सिंह रविवार सुबह अपने खेत की ओर जा रहे थे। खेत तक पहुंचने के लिए वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनका एक पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया और वे ट्रैक से दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे और डायल-108 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही संजीवनी एक्सप्रेस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

 

डॉक्टरों के अनुसार अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मंगल सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका एक पैर घुटने के नीचे से पूरी तरह कट चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल रैफर किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

खबर शेयर करें: