Sarangarh News: कोरेक्स तस्करी का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5.73 लाख की संपत्ति जब्त

रायगढ़ July 25, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Sarangarh News: कोरेक्स तस्करी का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5.73 लाख की संपत्ति जब्त

Sarangarh News: कोरेक्स तस्करी का किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार, 5.73 लाख की संपत्ति जब्त

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 25 जुलाई। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप (कोरेक्स) की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 103 नग कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड सिरप (कोरेक्स), एक बाइक, एक कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल ₹5,73,072 की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय तथा डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी

24 जुलाई 2026 को सरिया थाना पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा के सोहेला क्षेत्र से एक हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (OD-17-F-6421) पर दो युवक बड़ी मात्रा में कोरेक्स लेकर ग्राम देवगांव में आरोपी नरेश साहू को सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवगांव स्थित एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी कर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया तीसरा आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजकुमार साहू (35) निवासी खैरा थाना ढोगरीपाली तथा गणेश पटेल (24) निवासी बार थाना सरिया के रूप में हुई। इनके पास मौजूद प्लास्टिक बोरी की तलाशी लेने पर 103 नग कोरेक्स सिरप बरामद हुआ।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि कंटगपाली निवासी नरेश साहू (31) ने फोन-पे के माध्यम से ₹20,000 भेजकर महासमुंद जिले के लोहराचट्टी क्षेत्र से कोरेक्स मंगवाया था। पुलिस ने नरेश साहू को भी गिरफ्तार कर लिया।

यह सामग्री हुई जब्त
103 नग कोडीन युक्त कोरेक्स सिरप (कीमत ₹23,072)
हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (OD-17-F-6421)
मारुति अर्टिगा कार (CG-13-AS-2064)
2 मोबाइल फोन
कुल जब्ती मूल्य: ₹5,73,072

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 157/2026 के तहत धारा 21(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया, उपनिरीक्षक सुमन कुमार चौहान, साइबर सेल के रामकुमार मानिकपुरी सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: