छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज रफ्तार कार का कहर: लोगों को मारी टक्कर, बाइक भी हुई क्षतिग्रस्त; महिला चालक फरार

 
रायपुर। राजधानी रायपुर में टेक रफ्तार का कहर देखने को मिला है। शहर के आमानाका ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इसके बाद सड़क पर मौजूद लोगों और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब छह लोग घायल हो गए, जबकि कई बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।





प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना सुबह करीब 10 बजे दुर्ग से रायपुर की ओर आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर हुई। बताया जा रहा है कि CG-04-PX-8883 नंबर की कार तेज गति में थी और अनियंत्रित होकर राहगीरों व वाहनों से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद कार चला रही महिला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गई। हालांकि, टक्कर के दौरान कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर गिर गई, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन की पहचान कर ली है।
सूचना मिलते ही सरस्वती नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने वाहन मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button