Raigarh: रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ यादगार आयोजन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे आलम सिंह रूपरा जी ने शपथ ग्रहण कराया

रायगढ़ July 24, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ यादगार आयोजन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे आलम सिंह रूपरा जी ने शपथ ग्रहण कराया

Raigarh: रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह का हुआ यादगार आयोजन, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे आलम सिंह रूपरा जी ने शपथ ग्रहण कराया

 

रायगढ़।  रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल का 2026-27 का भव्य शपथ ग्रहण समारोह विगत गुरुवार 23 जुलाई को शहर के होटल श्रेष्ठा में भव्यता व गरिमा के साथ पारिवारिक खुशनुमा माहौल में यादगार ढंग से हुआ।

दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान प्रारंभ – –

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोटे. आलम सिंह रूपरा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2026-27, डिस्ट्रिक्ट प्रथम महिला रोटे.हरपाल रुपरा, विशिष्ट अतिथि पी डी जी रोटे. राकेश चतुर्वेदी  एवं रोटे. ए.जी. आशीष अग्रवाल, सहायक गवर्नर 2026-27 ,डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट टीम से रोटे शिल्पी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष रोटे. राहुल अग्रवाल सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के पश्चात मंचासीन अतिथियों का रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्यों ने गुलदस्ता एवं माला पहनाकर भव्य आत्मीय स्वागत किया।

वार्षिक प्रतिवेदन का वाचन – –

भव्य समारोह में पूर्व अध्यक्ष रोटे. दयानंद अग्रवाल ने विगत वर्ष 2025-26 की सामाजिक गतिविधियों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान और सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। इसी तरह पूर्व सचिव रोटे. नवनीत अग्रवाल ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए क्लब की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ–

इस वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी के नवीन अध्यक्ष रोटे. संतोष अग्रवाल, नवीन सचिव रोटे. अंकित कलानोरिया व
नवीन पदाधिकारियों को उपस्थित सभी सदस्यों ने उपस्थित विशिष्टगणों के सानिध्य में शपथ ली। जिनका करतल ध्वनि से अभिनंदन करते हुए उपस्थित सभी गणमान्यजनों ने उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इसी तरह कार्यक्रम में छह नवीन सदस्य पंकज अग्रवाल होंडा, अनिल अग्रवाल लाल टंकी, पवन गुप्ता, निवेश गोयल, शुभम अग्रवाल, शशांक अग्रवाल को भी सदस्यता प्रदान कर क्लब में आत्मीय स्वागत किया गया।

अध्यक्ष का संकल्प – –

नवीन अध्यक्ष रोटे. संतोष अग्रवाल ने बड़ी विनम्रता से कहा कि क्लब के निर्देशानुसार हम सभी सदस्य मिलकर सामाजिक हित के कार्यों को नव्यता और भव्यता देंगे। इस वर्ष भी शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला उत्थान, वाटर कूलर स्थापना सहित अन्य योजनाबद्ध कार्यों के प्रति हम समर्पित रहेंगे। जिसका सीधा लाभ समाज के जरूरतमंद लोगों को मिलेगा।

इनका रहा योगदान – – कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसमें प्रोग्राम चेयरमैन रोटे राहुल अग्रवाल, रोटे ओमप्रकाश मोदी, रोटे डॉ. मनीष बरीवाल, रोटे विजय अग्रवाल (एन.आर.), रोटे आशीष महामिया, रोटे डॉ. अरुण केड़िया, रोटे सुशील रामदास अग्रवाल, रोटे आशीष अरोरा, रोटे संदीप अग्रवाल (सुनील टायर), रोटे पंकज गोयल (वकील), रोटे अंकित अग्रवाल (सरिया), रोटे मनीष अग्रवाल (गंगौर), रोटे अशोक गर्ग (पेट्रोल पंप), रोटे मुकेश अग्रवाल (ए.आर. ग्रुप), रोटे मयंक केड़िया, रोटे नारायण अग्रवाल, रोटे दयानंद अग्रवाल, रोटे नवनीत अग्रवाल , रोटे गौरव अग्रवाल (बी के), रोटे संतोष भालोटिया, रोटे आनंद नाहड़िया, रोटे मनोज अग्रवाल , रोटे शक्ति अग्रवाल, रोटे अनिल अग्रवाल (लाल टंकी), रोटे पवन गुप्ता, रोटे शुभम अग्रवाल, रोटे शशांक अग्रवाल, रोटे ज्योति आशीष महामिया, रोटे पूनम अरोरा, रोटे प्रेमलता अग्रवाल, रोटे अमित गर्ग, रोटे सूर्यकांत अग्रवाल, रोटे विनय अग्रवाल, रोटे अमित अग्रवाल (यूरेका), रोटे राकेश बंसल , रोटे गौरव अग्रवाल (बी.डी. ज्वेलर्स), रोटे दिनेश अग्रवाल, रोटे रितेश अग्रवाल, रोटे प्रवीण कुमार अग्रवाल, रोटे आशीष मित्तल, रोटे सौरभ अग्रवाल, रोटे अंकुर अग्रवाल, रोटे अर्चित अग्रवाल, रोटे अजय जिंदल, रोटे मुकेश अग्रवाल (आर.एन.बी.), रोटे प्रतीक अग्रवाल, रोटे पंकज अग्रवाल (होंडा), रोटे निवेश गोयल,सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। विशेष रूप से डिस्ट्रिक्ट टीम से रोटे. शिल्पी चौधरी  डिस्ट्रिक्ट फंड रेज़िंग उपसमिति अध्यक्ष एवं रक्त-अंगदान समिति अध्यक्ष, रोटे. भारती सालुंके  बिलासपुर क्वीन्स प्रेसिडेंट,रोटे रिम्पी होरा ,रोटे बंटी सैनी, रोटरी बरगढ के प्रेसिडेंट रोटे. सुनील अग्रवाल,रोटे प्रमोद अग्रवाल, रोटे अजय अग्रवाल, रोटे सुरेश अग्रवाल एवं रोटरी स्टील सिटी, रोटरी ग्रेटर, इनरव्हील क्लब, दिव्य शक्ति, अग्रसेन सेवा संघ,जेसीआई के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम के अन्तर्गत क्लब में उल्लेखनीय योगदान दे रहे पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम का शानदार संचालन रोटे. राहुल अग्रवाल एवं राजेश डेनियल ने शानदार ढंग से किया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए फेलोशिप डिनर का आयोजन किया गया।

खबर शेयर करें: