रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा एक्शन, लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूटमिल में 5 आरोपी गिरफ्तार

 





 रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पिछले 48 घंटों में लैलूंगा, कोतरारोड़ और जूटमिल पुलिस ने अवैध महुआ शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 83.840 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब जब्त कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59-क के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

लैलूंगा पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई

19 जुलाई को मुखबिर सूचना पर लैलूंगा पुलिस ने ग्राम लमड़ांड़ चौक में घेराबंदी कर बालक राम राठिया (26 वर्ष) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से झाड़ियों में छिपाकर रखी 15 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब (कीमत लगभग ₹2,250) बरामद की गई।

इसी दिन दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने धनेश्वर धनवार (45 वर्ष) निवासी ग्राम लमड़ांड़ नवामुड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो जरीकेनों में रखी 40 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब (कीमत लगभग ₹6,000) बरामद की।

 कोतरारोड़ पुलिस की कार्रवाई







20 जुलाई को प्रशिक्षु उप निरीक्षक क्षितिज देवांगन के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नंदेली स्थित रैनबसेरा सौंरा समाज वार्ड में दबिश देकर निकेतन सिदार (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के घर से अलग-अलग जरीकेनों में छिपाकर रखी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹2,500) बरामद की गई, जिसे वह बिक्री के लिए संग्रहित कर रखा था।

जूटमिल पुलिस ने महिला तस्कर को पकड़ा

20 जुलाई को जूटमिल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर गंगा बंजारे (27 वर्ष) निवासी काशीराम चौक, रायगढ़ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब तथा 38 पाउच में 6.840 लीटर हाथ भट्ठी की महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।

रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

  एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

“रायगढ़ जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। अवैध शराब का निर्माण, परिवहन और बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।”

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button