Jashpur News:  खेत की जुताई करने जा रही ट्रैक्टर पलटी, ट्रैक्टर मालिक और ड्रायवर की मौत

छत्तीसगढ़ July 19, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News:  खेत की जुताई करने जा रही ट्रैक्टर पलटी, ट्रैक्टर मालिक और ड्रायवर की मौत

Jashpur News:  खेत की जुताई करने जा रही ट्रैक्टर पलटी, ट्रैक्टर मालिक और ड्रायवर की मौत

जशपुर। ट्रैक्टर पलटने से 2 लोगो की मौत की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर मालिक और ड्रायवर ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जा रहे थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई और ट्रैक्टर पर सवार दोनों लोगो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के कादोपारा गांव की है। इस घटना के बाद सन्ना पुलिस को घटना की सूचना दी गयी तो पुलिस भी मौके पर पहुँच गयी। घटना की जांच की जा रही है । बताया जा रहा कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा और दोनों ट्रैक्टर के नीचे दब गए ।

खबर शेयर करें: