छत्तीसगढ़

CG News: नीट परीक्षा में तीसरी बार असफल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, परिजनों में पसरा मातम

 जगदलपुर. जगदलपुर में बोधघाट थाना क्षेत्र के आड़ावाल खासपारा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती ने इसलिए आत्महत्या कर लिया। क्योंकि उसने लगातार 3 बार नीट की परीक्षा दी थी। लेकिन सफल नही होने के कारण हताश होकर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिजनों में दुख की लहर दौड़ गई।





मामले की जानकारी देते हुए बोधघाट थाना प्रभारी ने बताया कि आड़ावाल के खासपारा निवासी सुरला हरिका राव नायडू 20 वर्ष जो बीते 3 वर्षो से नीट की तैयारी करने के साथ ही हर बार परीक्षा दे रही थी। बीती रात भी उसका नीट का रिजल्ट आया। इससे पहले तक रात को अपने परिवार के साथ खाना खाने के बाद 1 बजे तक जाग रही थी। उसके बाद सभी अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। युवती अपने लैपटॉप में अपना रिजल्ट चेक कर रही थी। रात करीब 3.30 बजे जब युवती की माँ उसे देखने के लिए कमरे में गई तो कमरा खुला हुआ था, अंदर देखने पर बेटी फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
 

बेटी को फंदे में लटके देख परिवार के लोगों को जानकारी दी। बेटी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। बेटी के अचानक से आत्महत्या करने से परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार की सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button