Jashpur News: पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर 3.25 लाख की ठगी, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ July 16, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर 3.25 लाख की ठगी, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Jashpur News: पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर 3.25 लाख की ठगी, आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

 

जशपुर। जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस के द्वारा ठगी जैसे मामले में आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया गया है , इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस वर्ष 2022 में घटित साइबर ठगी के एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग चार वर्ष से फरार आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि
प्रार्थी रामलोचन गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 एवं 10 अक्टूबर 2022 को अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर पैन कार्ड अपडेट करने तथा नेट बैंकिंग चालू कराने का झांसा दिया। आरोपी ने विश्वास में लेकर अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से कुल ₹3,25,000 की राशि उनके बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाल ली।

प्रकरण दर्ज होने के बाद जशपुर पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों एवं डिजिटल ट्रांजेक्शनों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान यह पता चला कि ठगी की राशि विभिन्न बैंक खातों में स्थानांतरित की गई थी, जिनमें एक फिनो पेमेंट बैंक का खाता भी शामिल था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम आरोपी की तलाश में झारखंड रवाना हुई। लगातार तकनीकी निगरानी एवं पतासाजी के बाद नीलकण्ठ दास (24 वर्ष), निवासी धनबाद (झारखंड) को हिरासत में लेकर जशपुर लाया गया, जहां पूछताछ में उसने साइबर ठगी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2022 में पैन कार्ड अपडेट कराने का झांसा देकर पीड़ित से ठगी की थी। उसके द्वारा अपने नाम से फिनो पेमेंट बैंक में खाता खुलवाया गया था, जिसमें ठगी की राशि में से ₹25,000 जमा हुए थे। उक्त राशि को उसने एटीएम कार्ड के माध्यम से चार बार में निकालकर अपने निजी कार्यों में खर्च कर दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि ठगी में प्रयुक्त मोबाइल नंबर एवं मोबाइल फोन को घटना के बाद नष्ट कर दिया था।

आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने ठगी में प्रयुक्त एटीएम कार्ड, फिनो बैंक खाते से लिंक सिम कार्ड तथा पैन कार्ड विधिवत जब्त किए हैं। मामले में अन्य बैंक खातों, सहयोगियों तथा साइबर ठगी के पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। मामले से जुड़े अन्य आरोपीयों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, जिनकी पतासाजी जारी है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।
➡️ मामले में डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह ने बताया कि ठगी के मामले में फरार आरोपी को झारखंड राज्य से हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,जशपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बैंक अधिकारी बनकर पैन कार्ड, केवाईसी, नेट बैंकिंग अथवा खाते से संबंधित जानकारी मांगने वाले अज्ञात कॉल पर विश्वास न करें। किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, सीवीवी, एटीएम पिन, बैंक पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें तथा निकटतम पुलिस थाना या साइबर सेल को तत्काल सूचना दें।

खबर शेयर करें: