Raigarh News: ट्रेन से टकराने से 4 लंगूरों की मौत, कलमी रेलवे ट्रैक के पास हुआ हादसा

रायगढ़ July 7, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: ट्रेन से टकराने से 4 लंगूरों की मौत, कलमी रेलवे ट्रैक के पास हुआ हादसा

Raigarh News: ट्रेन से टकराने से 4 लंगूरों की मौत, कलमी रेलवे ट्रैक के पास हुआ हादसा

रायगढ़। रायगढ़ जिला में ट्रेन से टकरा जाने से 4 लंगूरों की मौत हो गई। इसमें तीन की मौके पर और चौथे लंगूर की इलाज के दौरान जान चले गई। घटना के बाद आगे की प्रक्रिया में विभाग के अधिकारी जूट गए हैं। घटना कलमी क्षेत्र के रेलवे ट्रैक के पास घटित हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की शाम को लंगूरों का झुंड कलमी रेलवे ट्रैक के पास था। इस दौरान किसी ट्रेन के आने से लंगूर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी अचानक से 4 लंगूर ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे तीन लंगूरों की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसे में जब इसकी जानकारी युवकों को लगी, तो उन्होंने इसकी सूचना सर्परक्षक-एनिमल रेस्क्यू समिति को दी। जिसके बाद विक्की चौहान और सुमित बेहरा मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि लंगूर गंभीर रूप से घायल है।

आगे की प्रक्रिया में जूटा विभाग उन्होंने इसकी सूचना अपने टीम को दी। जिसके बाद मामले की जानकारी वन अमला को दी गई। कुछ देर बाद जब वनकर्मी मौके पर पहुंचे तो घायल लंगूर को इलाज के लिए तत्काल इंदिरा विहार लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। जिसके बाद विभागीय अमला आगे की प्रक्रिया में जूट गया है।

काफी गंभीर चोटे आई थी इस संबंध में रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि लंगूरों को गंभीर चोटे आई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर विभागीय कर्मचारी पहुंचे और घायल का इलाज कराया गया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में ट्रेन से टकराने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पीएम कराकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है। लंगूर विभाग के शेड्यूल टू की श्रेणी में आते हैं।

खबर शेयर करें: