छत्तीसगढ़

CG News: शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  जगदलपुर. कांकेर जिले के कांकेर थाना क्षेत्र के ग्राम व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में एक शराबी बेटे ने पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद अपनी ही मां को कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।





मामले की जानकारी देते हुए कांकेर थाना प्रभारी जितेंद्र साहू ने बताया कि व्यासकोंगेरा पंचायत के फरसीपारा गांव में रहने वाले शराबी बेटा भीखम लाल उसेंडी ने अपनी मां बुधियारिन उसेंडी 61 वर्ष से सोमवार को शराब के लिए पैसे की मांग की। मां ने पैसे देने के लिए मना कर दिया। इसी बात से नाराज बेटे ने अपने घर में रखे कुल्हाड़ी से मां के ऊपर हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
 

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना था कि घटना के बाद पुलिस ने घटना में उपयोग किये गए कुल्हाड़ी को भी जब्त कर आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button