Raigarh: वी क्लब प्रेरणा ने किया भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन, एरिया ऑफिसर पूनम द्विवेदी को लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

रायगढ़ July 5, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: वी क्लब प्रेरणा ने किया भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन, एरिया ऑफिसर पूनम द्विवेदी को लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

Raigarh: वी क्लब प्रेरणा ने किया भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन, एरिया ऑफिसर पूनम द्विवेदी को लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

 

रायगढ़। वी क्लब प्रेरणा का शपथग्रहण समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ यादगार ढंग से शहर के साईं श्रद्धा होटल में विगत चार जुलाई को किया गया। नए सत्र 2026-27 की शुरुआत प्रोटोकॉल, श्रद्धा और पर्यावरण प्रेम के संगम के साथ हुई। वहीं एरिया ऑफिसर श्रीमती पूनम द्विवेदी ने भारत माता की पूजा के पश्चात प्रोटोकॉल के अनुसार सभी क्लब पीएसटी और सदस्यों को क्रॉसुला के पौधे व मल्टीपल की पिन लगाकर आत्मीय स्वागत किया। सभी सदस्यों ने यादगार स्वागत पहल की सराहना की।

अनवरत दूसरी बार एरिया ऑफिसर – – समारोह की खास बात यह रही कि श्रीमती पूनम द्विवेदी को उनके असाधारण कार्य और समर्पण की सराहना करते हुए लगातार दूसरी बार एरिया ऑफिसर बनाया गया है। वे सत्र 2025-26 में भी एरिया ऑफिसर थीं और अब सत्र 2026-27 में भी यह महत्वपूर्ण पोस्ट संभालेंगी। वहीं क्लब के सभी सदस्यों ने कहा कि श्रीमती पूनम द्विवेदी के कार्य करने की भावना ही सभी के लिए प्रेरणा और संबल है।

इनकी रही उपस्थिति – – वी क्लब शपथ समारोह कार्यक्रम में पूर्व एरिया ऑफिसर व वर्तमान एरिया एडवाइजर श्रीमती श्वेता शर्मा, वर्तमान अध्यक्ष श्रीमती सुशीला शर्मा, सचिव श्रीमती मोना मनीष कंकड़वाल, कोषाध्यक्ष कु. रमा देवांगन, क्लब सपोर्टर प्रिंसेस विजयश्री सिंह, मधु श्रीवास्तव, रंजिता शर्मा सहित सभी वी क्लब सदस्यों की आत्मीय उपस्थिति रही। सभी ने क्लब के प्रति समर्पण की भावना व्यक्त की। वहीं एरिया ऑफिसर श्रीमती पूनम द्विवेदी ने उपस्थित सभी क्लब सदस्यों के प्रति हृदय से आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दीं। शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को सफल बनाने में वी क्लब के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

खबर शेयर करें: