रायगढ़

रायगढ़ में निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर 25 जुलाई को

 





रायगढ़। बोन एंड जॉइंट वेलनेस क्लिनिक एवं डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रायगढ़ तथा लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाउन के संयुक्त तत्वावधान में 25 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक निशुल्क हड्डी एवं जोड़ रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्मेल स्कूल के पास, लक्ष्मीपुर स्थित डॉ. रूपेंद्र पटेल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगने वाले इस निशुल्क शिविर में जबलपुर के प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमित जयकुमार जैन (कोट वाले) मरीजों की जांच कर निशुक्ल परामर्श देंगे। संस्था की ओर से इसकी जोर-शोर से तैयारी व प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

लायंस क्लब मिड टाउन के अध्यक्ष लायन शिव शंकर अग्रवाल, सचिव लायन अमित मोदी, कोषाध्यक्ष लायन दीपक मित्तल व सहयोगकर्ता अन्वेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में सेवाएं देने रायगढ़ आ रहे जबलपुर के प्रसिद्ध हड्डी एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. अमित जयकुमार जैन को 23,500+ सफल सर्जरी का अनुभव है। वे यहां मरीजों की हड्डियों की निशुल्क जांच कर परामर्श देंगे। डा. जैन घुटनों एवं जोड़ों का दर्द, आर्थराइटिस एवं साइटिका, चलने-फिरने में परेशानी, रीढ़ की हड्डी संबंधी समस्या, घुटना एवं कूल्हा प्रत्यारोपण से संबंधित सलाह देंगे। शिविर में निशुल्क जांच व परामर्श के लिए मो. नंबर 75870 32433, 9827121115, 744117272, 7999851125 से संपर्क कर सकते हैं। शिविर को सफल बनाने क्लब के पदाधिकारी व सदस्यगण जुटे हुए हैं।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button