खेल

अभिषेक शर्मा के पास दूसरे टी20 में दो बड़े कारनामे करने का मौका, हार्दिक और सूर्यकुमार यादव को छोड़ सकते हैं पीछे

Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज का पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के बल्ले से शानदार अर्धशतकीय पारी देखने को मिली थी। हालांकि ये मुकाबला भारतीय पारी के खत्म होने के बाद बारिश के चलते रद्द हो गया था। अब दूसरे टी20 मैच में सभी को अभिषेक से इसी फॉर्म को जारी रखने की उम्मीद है, जिसमें उनके पास 2 बड़े कारनामे करने का मौका है। इसमें एक में वह हार्दिक पांड्या को इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय खिलाड़ी के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पीछे छोड़ सकते हैं तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ चौथे नंबर की कुर्सी पर काबिज हो सकते हैं।





हार्दिक को पीछे छोड़ने के लिए अभिषेक को लगाने हैं सिर्फ 2 छक्के
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में अभी तक अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन शानदार देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में खेलते हुए लगभग 50 के औसत से 347 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतकीय और दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली है। अभिषेक के नाम पर अभी इंग्लैंड के खिलाफ 26 छक्के दर्ज हैं, जिसमें यदि वह मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच में दो छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ देंगे। अभिषेक इसके साथ ही टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो जाएंगे। हार्दिक के नाम पर इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में कुल 27 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या – 27 छक्के
अभिषेक शर्मा – 26 छक्के
विराट कोहली – 19 छक्के
रोहित शर्मा – 18 छक्के
सूर्यकुमार यादव – 18 छक्के
अभिषेक सिर्फ 14 रन बनाते ही सूर्यकुमार यादव को छोड़ेंगे पीछे
टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम पर है जिन्होंने 648 रन बनाए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में अभी 347 रनों के साथ पांचवें नंबर पर हैं। दूसरे टी20 मैच में यदि अभिषेक 14 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो सूर्यकुमार यादव को इस लिस्ट में पीछे छोड़ने के साथ चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

भारत की तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली – 648 रन
रोहित शर्मा – 467 रन
हार्दिक पांड्या – 441 रन
सूर्यकुमार यादव – 360 रन
अभिषेक शर्मा – 347 रन

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button