Raigarh: लॉयंस परिवार रायगढ़ का संयुक्त शपथ विधि समारोह में नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ, सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण पर रहेगा विशेष फोकस

रायगढ़. शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था लॉयंस परिवार, रायगढ़ ने लॉयंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-C के अंतर्गत वर्ष 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का संयुक्त शपथ विधि समारोह विगत 28 जून को होटल अंस में भव्यता के साथ आयोजित किया।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ–कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित विशिष्टगणों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। खुशनुमा माहौल में हुए इस शुभारंभ ने पूरे समारोह में चार चांद लगाया। वहीं दीप प्रज्वलित होने के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का आगाज किया गया।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति– समारोह के मुख्य अतिथि महापौर जीवर्धन चौहान रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसएसपी शशि मोहन सिंह ने की। शपथ अधिकारी लॉ. पवन मल्लिक, विशिष्ट अतिथि लॉ. शैलेष अग्रवाल – डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लॉ. पुरंजन पटेल – रीजन चेयरमैन, लॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल – जोन चेयरमैन, समाजसेवी लॉयन सुनील रामदास, कार्यक्रम संयोजक लॉ. संजय अग्रवाल, लॉ. रामनिवास मोडा अध्यक्ष, लॉयन पूनम सिंह की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।
सेवा काबिले तारीफ – – अध्यक्षीय उद्बोधन में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा में क्लब के सभी सदस्य पूरे मन से समर्पित रहते हैं, जो वास्तव में तारीफे काबिल है। उन्होंने सभी नवीन पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
नवीन पदाधिकारियों ने ली शपथ– शपथ अधिकारी लॉ. पवन मल्लिक के सानिध्य में 2026-27 के नवीन पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लॉयंस क्लब रायगढ़ अध्यक्ष लॉ. अरुण गोयल, सचिव लॉ. सुशील अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉ. एम.एल. गुप्ता
लॉयंस क्लब मिडटाउन अध्यक्ष लॉ. शिवशंकर अग्रवाल, सचिव लॉ. अमित मोदी, कोषाध्यक्ष लॉ. दीपक मित्तल
लॉयंस क्लब प्राइड अध्यक्ष लॉ. सविता साव, सचिव डॉ. नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लॉ. मनीषा वर्मा, संस्कार पब्लिक स्कूल डॉयरेक्टर राम चंद्र शर्मा, उत्तम मेमोरियल स्कूल डॉयरेक्टर गौतम चौधरी, उपेंद्र सिंह मामा, अरुण कातोरे, सौरभ अग्रवाल, तरुण अग्रवाल अनुराग गुप्ता, विजय अग्रवाल पेटी, रमेश अग्रवाल गोडम, दीपक अग्रवाल सीतापुर, राम नंदन अग्रवाल आशीष केडिया गोलू, राजेश प्रसाद जितेन बिशेन, पवन मित्तल,हनुमान अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल छोटूसभी नवीन पदाधिकारियों ने ली।
योजनाबद्ध सेवा का संकल्प – – समाजसेवी सुनील रामदास* ने कहा कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए हर संभव सहयोग जारी रहेगा। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉ. शैलेष अग्रवाल ने कहा कि क्लब के सेवा कार्यों को योजनाबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा ताकि समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो।
नव अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल ने कहा, इस वर्ष पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा। नवनिशा को भव्यता देने की प्लानिंग है।वहीं समारोह में वर्ष 2025-26 की अध्यक्ष पूनम सिंह, सचिव नेहा अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष स्नेहा चेतवानी के सफल कार्यकाल की सराहना की गई। सदस्यों ने उनके नेतृत्व में किए गए सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सविता साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्लब सेवा, मित्रता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहेगा तथा नए उत्साह और ऊर्जा के साथ समाजहित में विभिन्न सेवा परियोजनाओं का संचालन किया जाएगा।वहीं सभी सदस्यों ने एकजुट होकर क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के पश्चात सहभोज आयोजित हुआ। समारोह को भव्य बनाने में तीनों क्लबों के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






