Raigarh News: हल्की बारिश के बाद निकलने लगे सांप, 9 सांपो का रेस्क्यू, सुरक्षित छोड़ा गया
Raigarh News: हल्की बारिश के बाद निकलने लगे सांप, 9 सांपो का रेस्क्यू, सुरक्षित छोड़ा गया
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मौसम बदलने के साथ ही सांपों को निकलना भी शुरू हो जाता है। ऐसे में रविवार को अलग-अलग स्थानों से 9 सांपों का रेस्क्यू किया गया। जिसमें भारतीय नाग यानि कोबरा, अहिराज, रसेल वाइपर समेत करैत सांप शामिल थे। जिनका स्नैक रेस्क्यू फांउडेशन टीम रायगढ़ के द्वारा रेस्क्यू कर सुरक्षित छोड़ा गया।
दो दिन पहले अच्छी बारिश हुई और अब तेज धूप निकलने लगा है। ऐसे में मौसम के बदलाते ही सांप निकल रहे हैं। रविवार की सुबह से स्नैक रेस्क्यू फांउडेशन टीम रायगढ़ के सदस्यों के पास सांपों के रेस्क्यू के लिए कॉल आने लगे। टीम द्वारा छातामुड़ा, बोदाटिकरा, ट्रांसपोर्ट नगर, जूटमिल व डूमरमुड़ा से रेस्क्यू कॉल आए। जिसके बाद टीम ने अलग-अलग समय पर जाकर यहां लोगों के घर में व बाड़ी घूसे सांप का रेस्क्यू किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि एक ही दिन में 6 कोबरा, 1 रसेल वाइपर, 1 अहिराज और 1 करैत सांप का रेस्क्यू किया। जिन्हें सावधानी पूर्वक पकड़कर आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले जाया गया और उन्हें सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
बढ़ रहे रेस्क्यू कॉल स्नैक रेस्क्यू फांउडेशन टीम रायगढ़ समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि उन्होंने समिति के सदस्य आयुष सिंह, अजय सिंह, प्रियांशु बरैठ व अर्जुन शाह के साथ सांपो को रेस्क्यू किया।
उनका कहना है कि अब बारिश का मौसम आ रहा है और मौसम के बदलाव के कारण सांप अधिक निकल रहे हैं। जिससे रेस्क्यू कॉल भी अब बढ़ गए हैं। हर दिन 10-12 रेस्क्यू कॉल आ रहे हैं।