रायगढ़

Sarangarh News: ओडिशा से यूपी जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने बलेनो कार से 4 लाख 10 हजार का गांजा किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करों के खिलाफ एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की है। पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते उत्तर प्रदेश की ओर तस्करी की जा रही गांजे की एक बहुत बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना सरिया के सामने मेन रोड पर घेराबंदी कर एक सफेद रंग की बलेनो कार से 41 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

इस प्रकार है कि दिनांक 26.06.2026 को मुखवीर सूचना मिला कि एक एक सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक यूपी 90 आर 3416 में एक व्यक्ति उड़िसा राज्य से छत्तीसगढ़ ग्राम सरिया, रायगढ होते कानपुर उत्तर प्रदेश की ओर भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा लेकर जाने वाला है कि मुखबीर सूचना पर मौका स्थल पुलिस थाना सरिया के सामने मेन रोड में हमराह स्टाफ गवाहों के घेराबंदी कर सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक यूपी 90 आर 3416 में सवार एक व्यक्ति मिला कार चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम रितिक राय पिता गिरीश राय उम्र 26 वर्ष ग्राम पोस्ट अमरहट थाना सरायलखनसी जिला माउ (उ०प्र०) का निवसी होना बताया उसके आधिपत्य के बलेनो कार क्रमांक यूपी 90 आर 3416 का तलाशी लेने पर उक्त कार के पीछे डिक्की के अंदर 40 पैकेट खाखी रंग के प्लास्टिक टेप से लपेटा हुआ कुल वजन 41 किलो 620 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,10,000/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक यूपी 90 आर 3416 एवं एक नग ओप्पो स्मार्ट मोबाईल को एनडीपीएस एक्ट के तहत गवाहों के समक्ष जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 125/2026 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने आरोपी को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर दिनांक 26.06.2026 के 11:30 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया, सउनि मोतीलाल डनसेना, प्र०आर० मोहन लाल गुप्ता, प्र०आर० अनिल साहू, प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, प्र०आर० टीकाराम पटेल, आरक्षक दिगम्बर पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, मुकेश कश्यप, नर्मदा यादव, सुरेन्द्र पटेल, दिलीप साहा एवं सायबर सेल टीम सारंगढ़ आरक्षक कृष्णा डनसेना का महत्वपूर्ण भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button