छत्तीसगढ़

CG News: ACB की बड़ी कार्रवाई, प्रधान आरक्षक को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना के प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से थान खम्हरिया थाना में दबिश दी और आरोपी प्रधान आरक्षक को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा।

गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में यह ACB की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं ACB की टीम रिश्वतखोरी के मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि मामले में किसी अन्य की भी भूमिका तो नहीं है।

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button