रायगढ़

Raigarh News: नालों में कचरा फेंकने वालों पर निगम की सख्त कार्रवाई, तीन प्रतिष्ठानों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों को चेतावनी

रायगढ़। नगर पालिक निगम रायगढ़ द्वारा शहर की स्वच्छता एवं जल निकासी व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नालों में कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान नालों में कचरा डालकर गंदगी नाली जाम करने और इससे बारिश का पानी निकासी बाधित होने पर तीन प्रतिष्ठानों पर कुल 30,000 रुपये का जुर्माना किया गया।

कार्रवाई के तहत रायगढ़ क्लॉथ, ए टू ज़ेड ड्रेसेज तथा सर्वमंगला क्लॉथ पर नाले में कचरा फेंककर गंदगी फैलाने के आरोप में प्रत्येक पर 10,000 रुपये, कुल 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। संजय मार्केट और गोपी टॉकीज और इससे लगे क्षेत्र का हमेशा बारिश के दिनों में जल भराव की स्थिति निर्मित होती थी। इसे देखते हुए ही सुभाष चौक से लेकर कल्वर्ट का निर्माण करते हुए बड़े और चौड़े नाले का निर्माण कराया गया। तीनों दुकानदार द्वारा संजय मार्केट से मुख्य पानी निकासी के लिए नवनिर्मित नाले में छत की ऊपर से कपड़े का कचरा फेंक दिया गया था। नगर निगम के अमले द्वारा सफाई के दौरान नाले से दो मिनी टिप्पर से ज्यादा कपड़े का कचरा निकाला गया। इस कारण ही पिछले दिनों हुई बारिश में नाले से पानी निकासी अवरोध हो गया था, जिससे जल भराव की स्थिति निर्मित हुई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए तीनों संस्थानों पर दस-दस रुपए के जुर्माना लगाए गया एवं पुनः इस तरह के कृत्य पाए जाने या नाली में किसी भी तरह का कचरा फेंकने पर बड़ी राशि जुर्माने के साथ वैधानिक कार्रवाई करने की भी सख्त चेतावनी दी गई।
नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि नालों में कचरा फेंकने से जल निकासी बाधित होती है और वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। शहर की स्वच्छता एवं नागरिकों की सुविधा से समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों एवं नागरिकों से निर्धारित स्थान पर ही कचरा डालने एवं सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियमों का अक्षरशः पालन करने की अपील की है। उन्होंने सभी स्वच्छता निरीक्षकों को क्षेत्र में निगरानी बनाए रखने और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button