देश

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर टीबी मुक्त 85 परिवारों में लौटी मुस्कान

 

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र और कैथल में सांसद नवीन जिन्दल के सहयोग से चलाए गए अभियान ने बदली मरीजों की जिंदगी

सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में 100 नि:क्षय मित्रों में से 85 मरीज स्वस्थ होकर मुख्यधारा से जुड़े

कुरुक्षेत्र/कैथल : 25 जून। टीबी से मुक्ति के लिए प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद नवीन जिन्दल के सहयोग से कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में 100 नि:क्षय मित्रों को चिन्हित कर टीबी मरीजों को गोद लिया गया था। दोनों जिलों में उपचार के दौरान उन्हें पोषण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया था। इस मुहिम के परिणामस्वरूप दोनों जिलों में सहयोग प्राप्त करने वाले 100 में से 85 मरीज सफलतापूर्वक अपना इलाज पूरा कर चुके हैं। ये मरीज अब टीबी मुक्त होकर स्वस्थ जीवन की ओर लौट चुके हैं तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं।

सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत चयनित मरीजों को लगातार 6 महीने तक पोषण सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इसके साथ-साथ नियमित रूप से उनकी काउंसलिंग और मार्गदर्शन भी किया गया था। ताकि मरीजों का मनोबल बना रहे और वे अपना इलाज पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर सकें।

उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल जनहित और समाज कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय सहयोग देते रहे हैं, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button