रायगढ़

रायगढ़ जिले में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रायगढ़ टॉप न्यूज, 24 जून। प्रशासनिक कसावट और राजस्व कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रायगढ़ ने जिले के विभिन्न तहसील कार्यालयों में पदस्थ तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के तबादले और नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

जारी आदेश के अनुसार शिवम पाण्डेय को घरघोड़ा से तमनार तहसीलदार बनाया गया है, जबकि मनोज कुमार गुप्ता को तहसील कार्यालय घरघोड़ा से घरघोड़ा तहसीलदार पद पर पदस्थ किया गया है। संदीप सिंह राजपूत को खरसिया से लैलूंगा तहसीलदार तथा वर्षा तिवारी को रायगढ़ तहसील कार्यालय से मुकड़ेगा तहसीलदार बनाया गया है।

इसी प्रकार मोनल साय को खरसिया का प्रभारी तहसीलदार नियुक्त किया गया है। हिमांशु सिंह को मुकड़ेगा से घरघोड़ा नायब तहसीलदार तथा उज्ज्वल पाण्डेय को लैलूंगा से खरसिया नायब तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि नायब तहसीलदार मोनल साय 4 जून 2026 से 1 सितंबर 2026 तक संतान पालन अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में खरसिया तहसीलदार का प्रभार उज्ज्वल पाण्डेय को सौंपा गया है।

साथ ही खरसिया तहसील कार्यालय के आहरण एवं संवितरण कार्य प्रभावित न हों, इसके लिए नियमित तहसीलदार की पदस्थापना तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खरसिया को यह दायित्व सौंपा गया है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button