रायगढ़

Raigarh: बरसात से पहले एक्शन में महापौर, रेलवे ट्रैक पुल पहुंचकर कराई सफाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

रायगढ़। आगामी बरसात को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने जलभराव की संभावित समस्याओं से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में आज सुबह महापौर जीवर्धन चौहान वार्ड क्रमांक 39 स्थित शिव मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पुल पहुंचे और मौके पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के आसपास जमा गंदगी एवं जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते हुए तत्काल सफाई कार्य कराया।निरीक्षण के दौरान महापौर चौहान ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बरसात के मौसम में शहर के किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए सभी नालों, नालियों एवं जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जहां-जहां पानी भरने की आशंका है, वहां विशेष अभियान चलाकर समय रहते आवश्यक कार्य पूरे किए जाएं।महापौर ने कहा कि नागरिकों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करने तथा सफाई कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। रेलवे ट्रैक पुल क्षेत्र में वर्षों से बरसात के दौरान पानी भरने की समस्या सामने आती रही है। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा पहले से ही सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। महापौर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button