ICC T20I Ranking में श्री चरणी का कमाल, डेब्यू के एक साल के अंदर बनीं नंबर-1 बॉलर, शैफाली वर्मा को भी हुआ फायदा

ICC T20I Ranking: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की 21 साल की युवा स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है। अपने इंटरनेशनल डेब्यू के महज एक साल के अंदर ही वह दुनिया की नंबर-1 टी20 गेंदबाज बन गई हैं। श्री चरणी के पास फिलहाल 753 रेटिंग अंक हैं। श्री चरणी ने पिछले साल 28 जून को अपना पहला टी20 मैच खेला था। इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जहां उन्होंने केवल 3 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं। वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने का फायदा उन्हें अब ICC रैंकिंग में मिला है।
इंग्लैंड के बॉलर्स को ICC रैंकिंग में 4 फायदान हुआ फायदा
आईसीसी द्वारा जारी नई रैंकिंग में भारत की श्री चरणी ने इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ को पीछे छोड़कर नंबर-1 पोजीशन पर अपना कब्जा जमाया है। इस समय श्री चरणी 753 अंकों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि इंग्लैंड की चार्ली डीन 3 मैचों में 5 विकेट लेकर 733 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वहीं इंग्लैंड की लिंसे स्मिथ अब 726 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं और उनकी साथी खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन चार पायदान का छलांग लगाते हुए चौथे नंबर पर आ गई हैं। बॉलर्स की इस लिस्ट में अन्य टीमों की खिलाड़ियों को भी फायदा हुआ है। इसमें वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज 11वें, ऑस्ट्रेलिया की किम गार्थ 20वें, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना 25वें और आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगैस्ट 26वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
शैफाली वर्मा और हरमनप्रीत को बल्लेबाजों की रैंकिंग में मिला फायदा
आईसीसी की नई रैंकिंग के अनुसार, महिला टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में नंबर 1 पोजीशन पर कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वोल अभी भी नंबर 1 बल्लेबाज हैं, जबकि उनकी साथी खिलाड़ी बेथ मूनी एक पायदान के सुधार के साथ अब दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। भारतीय टीम की बात करें तो युवा ओपनर शैफाली वर्मा को एक स्थान को फायदा हुआ है और वह छठे नंबर पर पहुंच गई हैं। कप्तान हरमनप्रीत कौर एक पायदान के फायदे के साथ 10वें नंबर पर आ गई हैं। इसके अलावा, न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने 11वां, आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 13वां और बांग्लादेश की निगार सुल्ताना जोटी ने 20वां स्थान हासिल किया है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






