रायगढ़

प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से करें कार्रवाई-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी

जनदर्शन में सुनी गईं आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
रायगढ़, 22 जून 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन के दौरान ग्राम लोधिया की सीता जायसवाल ने पात्रतानुसार शौचालय निर्माण एवं उज्ज्वला गैस कनेक्शन का लाभ दिलाने की मांग की। ग्राम रेगड़ी के बहादुल ने वन अधिकार अधिनियम के तहत अपने पूर्वजों द्वारा उपयोग की जा रही वन भूमि का अधिकार पत्र प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सकरलिया के श्री शनि राम बिरहोर ने भूमि के नक्शा दुरुस्तीकरण, ग्राम करौवाडीह के ग्रामीणों ने गांव में संचालित नल-जल योजना का कार्य अधूरा होने से उत्पन्न पेयजल समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, मिट्ठुमुड़ा की गीता बाई ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत पात्रतानुसार लाभ दिलाने की मांग की।

इसी क्रम में कठानी की लता चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेयजल, विद्युत, वनाधिकार तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है और शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। साथ ही प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button