Raigarh News:  शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, डंडे से हमला कर जान से मारने की दी धमकी, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

रायगढ़ June 22, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
 Raigarh News:  शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, डंडे से हमला कर जान से मारने की दी धमकी, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 Raigarh News:  शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले दो युवक गिरफ्तार, डंडे से हमला कर जान से मारने की दी धमकी, आरोपियों को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

 

  रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन पर खरसिया क्षेत्र में बेवजह झगड़ा-मारपीट करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गत दिनों चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा जबरन विवाद कर पैसे मांगने और मारपीट करने वाले लल्ला उर्फ ललित राठौर एवं चन्द्रशेखर खण्डेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।

इसी क्रम में कल एक अन्य मारपीट के मामले में आदतन झगड़ा करने वाले दो आरोपियों शिव दास महंत उर्फ माडू तथा शनि महंत उर्फ सागर दास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

घटना के संबंध में ग्राम रतन महका निवासी चन्द्रहास राठौर (25 वर्ष) ने 17 जून 2026 को चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह दिशा मैदान के लिए जा रहा था। गांव के शिव मंदिर के पास उसे गांव के शनि महंत अपने काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल से शिवदास महंत के साथ मिला। दोनों ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी तथा शिवदास महंत उर्फ माडू ने अपने हाथ में रखे बांस के डंडे से उसके बाएं हाथ पर वार कर चोट पहुंचाई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 297/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घायल का सिविल अस्पताल खरसिया में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।

प्रकरण के नामजद आरोपी शिव दास महंत उर्फ माडू एवं शनि महंत उर्फ सागर दास घटना के बाद फरार थे। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। आरोपी शिव दास महंत उर्फ माडू से घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा तथा आरोपी शनि महंत उर्फ सागर दास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काले रंग की बजाज पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. शिव दास महंत उर्फ माडू पिता माखन दास महंत, उम्र 18 वर्ष, निवासी रतन महका, चौकी खरसिया।
2. शनि महंत उर्फ सागर दास पिता राजू दास महंत, उम्र 20 वर्ष, निवासी रतन महका, चौकी खरसिया।

जप्ती – एक बांस का डंडा, एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल (बिना नंबर)

कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा, कीर्ति सिदार एवं सिदार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: