रायगढ़

 Raigarh: अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ ने शुरू की 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, 28 गाँवों के 23,500 से अधिक ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन ने 24×7 एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की है। ग्राम छोटे भंडार से शुरू की गई यह सेवा आसपास के गाँवों के लोगों को जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

इस पहल से आसपास के 28 गाँवों के 23,500 से अधिक ग्रामीण सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। किसी भी स्वास्थ्य आपात स्थिति में मरीजों को जल्द अस्पताल पहुँचाने और त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा शुरू की गई है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से लोग आवश्यकता पड़ने पर तुरंत एम्बुलेंस सेवा प्राप्त कर सकेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र के लगभग 10 गाँवों के सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। ग्राम छोटे भंडार के सरपंच अशोक सिदार, रणभाटा के सरपंच जगनाथ प्रधान, अक्षय प्रधान, पंचानन गुप्ता, धरम सिंह पटेल, बृन्द पटेल, नरेश अग्रवाल, हँसु अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल तथा जनपद सदस्य विजय सिदार सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए बेहद उपयोगी बताया।

अदाणी पॉवर लिमिटेड रायगढ़ मानता है कि स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर पहुँच सुनिश्चित करना ग्रामीण विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह एम्बुलेंस सेवा उसी दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इसे ध्यान में रखते हुए, अदाणी फाउंडेशन पहले से ही क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। वर्तमान में, फाउंडेशन की दो मोबाइल हेल्थकेयर यूनिट्स 41 कोर, परिधीय और रेलवे गाँवों में संचालित की जा रही हैं। इन यूनिट्स के माध्यम से ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयों का वितरण और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का लाभ दिया जा रहा है। अब तक 45,000 से अधिक ग्रामीण इन सेवाओं से लाभान्वित हो चुके हैं।

24 घंटे एम्बुलेंस सेवा न सिर्फ आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण समुदाय के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाएगी।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button