रायगढ़

Raigarh: मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति महिला शाखा ने मनाया योग दिवस, डॉ. अंजू फिजियोथेरेपिस्ट के सानिध्य में किए विविध योगासन

 

रायगढ़। 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहर की अग्रणी सामाजिक समिति मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति महिला शाखा ने अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में स्वास्थ्य और एकजुटता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। शाखा के सभी सदस्यों ने डॉ. अंजू, फिजियोथेरेपिस्ट को विशेष रूप से आमंत्रित किया। जिनके मार्गदर्शन में योग सत्र का आयोजन हुआ।

गायत्री मंत्र से हुई शुरुआत – – योग सत्र का शुभारंभ गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। डॉ. अंजू ने बताया कि मंत्रोच्चार से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके बाद सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इन योगासनों का हुआ अभ्यास – – योग सत्र में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूक्ष्म व्यायाम, भुजंगासन, सूर्य-नमस्कार, मांडला योगा* सहित कई तरह के योग कराए गए। डॉ. अंजू ने प्रत्येक आसन के शारीरिक लाभ भी विस्तार से बताए।

एकजुटता की पहचान प्रिंटेड टी-शर्ट–अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम की खास बात यह रही कि संस्कृति शाखा की पूरी टीम ने “मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति शाखा” प्रिंट की हुई टी-शर्ट पहनकर योग किया, जो शाखा की एकता और पहचान का प्रतीक बना। वहीं योगाभ्यास के पश्चात सभी सदस्यों ने सुबह-सुबह अंकुरित मूंग और चना ग्रहण किया। डॉ. अंजू ने बताया कि यह शरीर के लिए अत्यंत लाभदायक है और प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। इसी तरह कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता सहित सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button