CG News: गांव में घुसा तेंदुआ, घर के बाहर घंटों तक बैठा रहा, रेस्क्यू में जुटा वन अमला, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

छत्तीसगढ़ June 17, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: गांव में घुसा तेंदुआ, घर के बाहर घंटों तक बैठा रहा, रेस्क्यू में जुटा वन अमला, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

CG News: गांव में घुसा तेंदुआ, घर के बाहर घंटों तक बैठा रहा, रेस्क्यू में जुटा वन अमला, ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील

 

केशकाल। केशकाल ब्लॉक के ग्राम सिलाटी में बुधवार 17 जून सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक मकान के सामने आकर बैठ गया। तेंदुए को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और कई लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया।

 सुबह 5 बजे के करीब दिखा तेंदुआ
ग्रामीणो के मुताबिक तेंदुआ सुबह करीब 5 बजे गांव में दिखाई दिया। वह एक घर के सामने काफी देर तक बैठा रहा, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घरों में ही रहने को मजबूर हो गए।

वन विभाग ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर भेजा। विभाग के अधिकारी लगातार तेंदुए पर नजर बनाए हुए हैं और उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा हैं।

ग्रामीणों का दावा- बीमार नजर आ रहा तेंदुआ
गांव वालों का कहना है कि तेंदुआ बीमार या कमजोर प्रतीत हो रहा है। उनका कहना है कि वह लंबे समय से एक ही जगह पर बैठा हुआ है और ज्यादा इधर-उधर नहीं घूम रहा, जिससे फिलहाल लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है।

ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और किसी तरह की हलचल दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें। फिलहाल पूरे इलाके में वन अमले की निगरानी बढ़ा दी गई है।

खबर शेयर करें: