रायगढ़

Raigarh: मारवाड़ी युवा मंच की सांस्कृतिक महिला शाखा रायगढ़ ने संजीवनी अस्पताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का किया आयोजन

 

रायगढ़।  रक्तदान-महादान’ के संकल्प को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी युवा मंच की सांस्कृतिक महिला शाखा रायगढ़ ने स्थानीय संजीवनी अस्पताल में विगत दिवस विश्व रक्त दान दिवस के अवसर पर एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय कार्य में शहर के युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर पेश के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी व जागरूकता का परिचय दिया और गंभीर मरीजों को ‘नया जीवन’ देने का अनुकरणीय प्रयास किया। संस्था ने इस अवसर पर मानवता की सेवा करने वाले डॉक्टरों को बुके देकर सम्मान किया। रक्तदान दिवस के अवसर पर सुबह से ही संजीवनी अस्पताल के परिसर में रक्तदाताओं
की भीड़ लगी रही जिसमें युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान में भाग लिया। उनका जबरदस्त उत्साह देखा कर संस्था द्वारा उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। रक्तदाताओं का कहना था कि हमारा खून यदि किसी की जिंदगी बचा सकता है तो इससे बड़ा पुण्य का काम कोई दूसरा नहीं हो सकता रक्त
दाताओं को संस्था ने जूस का वितरण किया और संस्था का प्रिंटेट कप दे कर आभार व्यक्त किया। संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता व उनके पति ने रक्त दान कर कार्यक्रम की शुरुवात की जिसके बाद संस्था के सभी सदस्यों ने रक्तदान में भाग लिया।

संजीवनी की टीम का मिला सहयोग– रक्त दान कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीवनी अस्पताल का विशेष सहयोग रहा विशेषकर डारेक्टर तरुण अग्रवाल की व्यवस्था संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रही अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ की देख रेख में रक्त दान की पूरी प्रक्रिया को अत्यंत सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न कराया गया अस्पताल प्रबंधन ने मारवाड़ी युवा मंच के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजनों से ब्लड बैंक में रक्त की कमी दूर होती है, जिससे ऐन वक्त पर मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

संस्था ने जताया आभार – – वहीं संस्था ने जताया आभार। मारवाड़ी युवा मंच सांस्कृतिक महिला शाखा के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी रक्तदाताओं, संजीवनी अस्पताल प्रबंधन और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों का दिल से आभार व्यक्त किया। संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता ने कहा “रक्त का कोई विकल्प नहीं होता इसे केवल इंसान ही इंसान को दे सकता है आज रायगढ़ के जागरूक नागरिकों ने जिस तरह आगे आकर रक्तदान किया उसने साबित कर दिया कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। हमारी संस्था भविष्य में भी ऐसे सामाजिक सरोकार के कार्य करती रहेगी।

रक्तदाताओं का किया सम्मान – – वहीं संस्था ने इस अवसर पर शिविर में पधारे डा. गौरव डा. सलोनी एवं डा संजय का पदाधिकारियों ने बुके दे कर स्वागत किया उन्होंने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए रक्त दान को मानवता की सर्वोच्च्य सेवा बताया संस्था ने रक्तदान में भाग लेने वाले सभी रक्तदाताओं को उनकी इस अनुकरणीय सेवा के लिए मंच की ओर से प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, ताकि समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता और अधिक फैले कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता सचिव शालू गोयल कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता कोमल अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल हेमलता अग्रवाल, अनुराधा संथालिया रखा जैन रितु अग्रवाल पिंकी अग्रवाल, पप्पल अग्रवाल भावना अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button