रायगढ़

Raigarh: तेरह दिवसीय मंगल पाठ का भव्य समापन, दीपोत्सव से जगमगाया मंदिर प्रांगण, सामूहिक दीपदान और मंगल पाठ पुस्तक का विमोचन

 

रायगढ़।  शहर के गांधी गंज स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में श्री राणी सती दादी सेवा समिति अध्यक्ष श्रीमती रीना बापोड़िया के विशेष मार्गदर्शन में सभी सदस्यों ने विगत तीन जून से 15 जून तक अनवरत तेरह दिव्य दिनों तक भव्य मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इस भक्ति की अविरल धारा का मंगलमय पूर्णाहुति एवं दीपोत्सव के साथ शानदार समापन हुआ। वहीं तेरह दिवसीय मंगल पाठ के अंतिम एवं विशेष दिवस पर मंदिर प्रांगण में सामूहिक दीपदान का अलौकिक दृश्य देखने को मिला।

दीपों से जगमगाया मंदिर का द्वार – –

अध्यक्ष रीना बापोड़िया ने बताया कि धार्मिक इस भव्य आयोजन के अंतर्गत शाम 7 बजे के पश्चात समिति के सभी सदस्यगणों द्वारा मंदिर के बाहर सीढ़ियों व द्वार पर पर दीपकों का सामूहिक प्रज्ज्वलन किया गया। सैकड़ों दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंगल पाठ पुस्तक का विमोचन–

इसी तरह इस पावन अवसर पर समिति की सदस्यों ने मंगल पाठ की पुस्तक का विमोचन भी किया गया, जिससे आने वाले समय में श्रद्धालु घर-घर में मंगल पाठ कर सकेंगे। वहीं तेरह दिनों तक प्रतिदिन सायं 5 से 7 बजे तक मंगल पाठ का आयोजन किया गया था। मंगल पाठ गायिका एवं समिति की सदस्य श्रुति झुनझुनवाला, सोनल शर्मा एवं रचिता अग्रवाल ने प्रतिदिन मधुर स्वर में पाठ किया गया।



















समापन पर विशेष प्रस्तुति–

कार्यक्रम के समापन दिन को अंचल के सुप्रसिद्ध मंगल पाठ गायक जीतू गवेल द्वारा विशेष मंगल पाठ कराया गया, जिससे सभी श्रोता भाव-विभोर हो गए। वहीं पूरे आयोजन में सभी पूर्व अध्यक्षों का मार्गदर्शन एवं सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। मंगल पाठ की पूर्णाहुति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए  प्रसाद की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष श्रीमती रीना-शिव बापोड़िया, सचिव श्रीमती श्वेता अमित मोदी व कोषाध्यक्ष श्रीमती सीमा मुकेश व सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button