Raigarh: श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट ने मारवाड़ी संस्कृति शाखा को फोगर सिस्टम लगाने पर किया सम्मानित, राहगीरों को पिलाया गया शरबत

रायगढ़ June 13, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट ने मारवाड़ी संस्कृति शाखा को फोगर सिस्टम लगाने पर किया सम्मानित, राहगीरों को पिलाया गया शरबत

Raigarh: श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट ने मारवाड़ी संस्कृति शाखा को फोगर सिस्टम लगाने पर किया सम्मानित, राहगीरों को पिलाया गया शरबत

 

रायगढ़। शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था मारवाड़ी युवा मंच रायगढ़ संस्कृति महिला शाखा के सदस्यों को आज 13 जून को दोपहर 12 बजे गरिमामय कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट ने गौशाला परिसर में शाखा के सौजन्य से फोगर सिस्टम लगवाने पर सम्मानित किया। वहीं इस कार्यक्रम के पश्चात सदस्यों ने अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में भीषण गर्मी में राहगीरों को 500 गिलास शरबत वितरित कर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट परिचय दिया।

गौ माता को मिल रही राहत– श्री चक्रधर गौशाला में आयोजित सम्मान समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष अजय कुमार रतेरिया एवं सचिव जय प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति गुप्ता, सचिव श्रीमती शालू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता एवं समस्त सदस्यों के सहयोग से गौशाला में फोगर सिस्टम लगवाया गया है। इस सिस्टम से गौ माता को प्रचंड गर्मी में अत्यंत राहत मिल रही है। इस नेक कार्य की जितनी सराहना की जाए कम है। यही वजह है श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट ने मारवाड़ी संस्कृति शाखा को सम्मानित किया। वहीं अध्यक्ष अजय कुमार रतेरिया ने कहा कि हम शाखा के इस अनुकरणीय प्रयास की हृदय से सराहना करते हैं। आशा है कि भविष्य में भी आप गौ माता की सेवा के लिए इसी तरह जागरूक रहेंगे।

शरबत से बुझाई राहगीरों की प्यास – – सम्मान समारोह पश्चात मारवाड़ी महिला संस्कृति शाखा की सदस्यों ने दोपहर 12.30 बजे से लगभग 2 बजे तक अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता के विशेष मार्गदर्शन में प्रचंड गर्मी से लोगों को राहत देने के पवित्र उद्देश्य से 500 गिलास ठंडा शरबत का वितरण किया। शरबत पाकर राहगीर भी अत्यंत प्रसन्न हुए और शाखा की इस नेक पहल की सर्वत्र सराहना हुई।

नकी रही उपस्थिति – – सम्मान समारोह और शरबत वितरण के कार्यक्रम में श्री चक्रधर गौशाला ट्रस्ट के सभी सदस्य एवं मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा की अध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, सचिव शालू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मधु गुप्ता सहित सभी सदस्यों की उपस्थित रही।

खबर शेयर करें: