Raigarh: अधिक मास के पावन अवसर पर परशुराम मंदिर में मालपुआ-शरबत वितरण

रायगढ़ June 13, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: अधिक मास के पावन अवसर पर परशुराम मंदिर में मालपुआ-शरबत वितरण

Raigarh: अधिक मास के पावन अवसर पर परशुराम मंदिर में मालपुआ-शरबत वितरण

 

रायगढ़। अधिक मास के पुण्य अवसर पर मारवाड़ी ब्राह्मण समाज ने शहर के प्राचीन श्री परशुराम मंदिर में आज 13 जून को भव्य सेवा कार्य का आयोजन किया। समाज की अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में मालपुआ और शीतल शरबत का वितरण किया। जिसे ग्रहण कर सैकड़ों भक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।

समर्पित टीम ने संभाला सेवा कार्य– इस पुनीत आयोजन को सफल बनाने में संतोष शर्मा, उषा शर्मा, मंजू जोशी, रजनी शर्मा, सपना शर्मा, रिमु शर्मा, मोना शर्मा, ललिता शर्मा, तोशी शर्मा, मंजू शर्मा एवं अध्यक्ष प्रवीण शर्मा का विशेष योगदान रहा। सभी सदस्यों ने पूरे समर्पण भाव से श्रद्धालुओं की सेवा की।

भक्तों में दिखा उत्साह–अधिक मास में दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इसी भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। भीषण गर्मी में शरबत और मालपुआ पाकर श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे।वहीं अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने कहा कि अधिक मास स्वयं नारायण का मास है। इस माह में की गई सेवा कई गुना फल देती है। इस पुण्य कार्य में तन-मन-धन से सहयोग देने वाले सभी समाज बंधुओं का हार्दिक आभार। भगवान परशुराम की कृपा सभी पर बनी रहे।

खबर शेयर करें: