amazonprime पर हिंदी वेब सीरीज़ राख़ हुई रिलीज़,रायगढ़ कलाकार मोहन सागर की उपलब्धियों में जुड़ी एक औऱ कड़ी

रायगढ़ June 13, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
amazonprime पर हिंदी वेब सीरीज़ राख़ हुई रिलीज़,रायगढ़ कलाकार मोहन सागर की उपलब्धियों में जुड़ी एक औऱ कड़ी

amazonprime पर हिंदी वेब सीरीज़ राख़ हुई रिलीज़,रायगढ़ कलाकार मोहन सागर की उपलब्धियों में जुड़ी एक औऱ कड़ी

रायगढ़।  रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगे ग्राम गेजामुड़ा की पगडंडियो से निकल कर माया नगरी मुंबई में कला के क्षेत्र में अपनी पहचान क़ायम करने वाले कलाकार मोहन सागर ने फ़िल्मी दुनिया में भी शानदार एंट्री करते हुए अपनी कला का लोहा मनवाया है l बीते शुक्रवार को @amazonprime पर हिंदी वेब सीरीज़ “राख़” रिलीज़ हो गई है, जिसमें मोहन सागर अभिनय करते नज़र आ रहे हैं, प्रोसित राॅय द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज़ में अली फ़ज़ल, सोनाली बेंद्रे और दिव्येन्दु भट्टाचार्य जैसी स्टार कास्ट को लिया गया है, इन्हीं सब के साथ मोहन सागर ने एक यूनिक करैक्टर को बख़ूबी जिया है। सस्पेंस से भरी यह फ़िल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है l
रायगढ़िया कलाकार मोहन सागर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल म्युनिसिपल स्कूल से पढ़ाई की, कलागुरू वेदमणी सिंह से संगीत की आधारभूत तालीम लेकर इंदिरा कला संगीत विश्व विद्यालय से वरिष्ठ रंग प्रशिक्षक डाॅ. योगेन्द्र चौबे से रंगमंच की शिक्षा लेकर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय दिल्ली का रुख़ किया, जहां रंगमंडल (रेपर्टरी) में चार साल रहे, देश के शीर्षस्थ रंग निर्देशकों के साथ काम करने का अनुभव लेकर मोहन मुंबई पहुंचे, मोहन ने अपने लक्ष्य के प्रति फ़ोकस्ड रहते हुए छोटे बड़े फ़िल्म और धारावाहिकों में काम करना शुरू किया, मोहन मुंबई में फ़्री-लांसर के तौर पर लगातार थियेटर भी कर रहे हैं l
मोहन के इस नये काम को लेकर रायगढ़ के कलाकारों रंगकर्मियों तरुण बघेल, डाॅ. योगेन्द्र चौबे, हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा, रविन्द्र चौबे, अनुपम पाल, नितिन दुबे, राकेश शर्मा, राजेश जैन, विवेक तिवारी, रिषी दुबे, कल्याणी मुखर्जी, युवराज सिंह आज़ाद, टिंकू देवांगन सहित उनसे जुड़े तमाम लोगों ने बधाई देते हुए उज्जवल रचनात्मक क्रियाशील भविष्य के लिए शुभकामनायें दी हैं।

खबर शेयर करें: