रायगढ़

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवतियां और दो दलाल हिरासत में

टीवी टावर क्षेत्र में देह व्यापार के संदेह पर पुलिस की दबिश
मोहल्लेवासियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई, पीटा एक्ट के तहत जांच जारी
रायगढ़। शहर के टीवी टावर क्षेत्र में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को एक मकान में दबिश देकर चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पुलिस को की जा रही थी। शिकायतों के आधार पर सीएसपी मयंक मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह तथा साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान में छापा मारा।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है और पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की जा रही है।
हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि कथित सेक्स रैकेट का संचालन कौन कर रहा था तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद पुलिस इस मामले में विस्तृत खुलासा कर सकती है। क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की भावना व्यक्त की है।

रायगढ़ टॉप न्यूज 11 जून। शहर के टीवी टावर क्षेत्र में देह व्यापार संचालित होने की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार को एक मकान में दबिश देकर चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पुलिस को की जा रही थी। शिकायतों के आधार पर सीएसपी मयंक मिश्रा, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम सिंह तथा साइबर सेल की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान में छापा मारा।

पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से चार युवतियों और दो कथित दलालों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में देह व्यापार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है और पुलिस द्वारा अनैतिक देह व्यापार (पीटा एक्ट) के तहत कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया था कि कथित सेक्स रैकेट का संचालन कौन कर रहा था तथा इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद पुलिस इस मामले में विस्तृत खुलासा कर सकती है। क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की भावना व्यक्त की है।

IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button