रायगढ़

माटी के लाल से विश्वनेता तक”, 4,399 दिन सेवा-सुशासन के, मोदी युग का स्वर्ण अध्याय:- ओपी चौधरी

 

रायगढ़ :- वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी ने सोशल मंच के जरिए दिए संदेश में कहा गौरवपूर्ण क्षण! देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने 4,399 दिनों की अविरल सेवा यात्रा के साथ भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे अधिक समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का कीर्तिमान स्थापित किया है। दिल्ली में एक बैठक के दौरान इस उपलब्धि पर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ मोदी जी का अभिनंदन किया। यह अभिनंदन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ‘जनता जनार्दन’ के विश्वास और ‘सेवा परमो धर्म’ के संकल्प का अभिनंदन है। ओपी चौधरी ने सोशल मंच से वीडियो जारी किया। जिसमें बताया कि मोदी जी की यह कहानी हर भारतीय को प्रेरित करती है — उस बालक की कहानी जिसने मिट्टी के चूल्हे के धुएं में मां की पीड़ा देखी और आज करोड़ों परिवारों के जीवन में उजाला और खुशहाली लाने का संकल्प ले लिया। उन्होंने अपनी जड़ों को कभी नहीं भुलाया। ‘अंत्योदय’ का दर्शन उनके हर निर्णय में दिखता है। 4,399 दिन के सफर को सेवा और सुशासन के दिन निरूपित करते हुए कहा मोदी जी के नेतृत्व में 12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के बीते हैं। गरीब कल्याण से डिजिटल क्रांति तक, हर घर जल से आत्मनिर्भर भारत तक — हर योजना में राष्ट्र प्रथम का भाव है। देश के लोकतंत्र के इतिहास में सर्वाधिक समय तक लगातार चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर सेवा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को ओपी चौधरी जी ने शुभकामनाएं भी दी है।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना करते हुए ओपी ने कहा आपके कुशल नेतृत्व में भारत ‘अमृतकाल’ की इस यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाते हुए एक ‘विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र’ के रूप में नई उपलब्धियां हासिल करे। छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता आपके साथ है, आपके संकल्पों के साथ है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button