जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चे समेत 4 की मौत; 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

देश June 9, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चे समेत 4 की मौत; 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, बच्चे समेत 4 की मौत; 4 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर. जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह 11 बजे भीषण आग लग गई। अग्निकांड में बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई और 4 मजदूर झुलस गए। मरने वालों में रहीम, रुबीन (15), अब्दुल वाहिद शामिल हैं। एक की शिनाख्त नहीं हुई है। झुलसे नासीर खान (23) , समीर खान (30), बिलाल (30) और आदिब (25) को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएमएस अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर आरके जैन ने बताया- समीर और नासिर 95% झुलस गए। बिलाल 75% और आदिब 65% जल गया। जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने बताया- पटाखा फैक्ट्री खोह नागोरियान में आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास है। कोई ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग लगी है।

खबर शेयर करें: