रायगढ़

नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री – रेखा महमिया

 

सारंगढ़। भाजपा महिला मोर्चा रायगढ़ की महामंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबे कार्यकाल को भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रेखा महमिया ने कहा कि – 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी ने लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत दर्ज कर केंद्र की सत्ता संभाली । वर्ष 2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में मिली सफलता के बाद उनका कार्यकाल बिना किसी रुकावट के जारी है। रेखा ने कहा कि – 9 जून 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार कार्यकाल 4398 दिनों का हो गया, जो स्वतंत्र भारत के इतिहास में किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा निरंतर कार्यकाल है । इस से पूर्व भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू 4397 दिनों तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। रेखा महमिया ने कहा कि – 9 जून भारतीय राजनीतिक इतिहास की एक महत्वपूर्ण तिथि के रूप में दर्ज हो गई है। इस दिन नरेंद्र मोदी ने लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने कहा कि – यह उपलब्धि देश की जनता के विश्वास, मजबूत नेतृत्व और लोकतांत्रिक परंपराओं का प्रतीक है।राजनीतिक दृष्टि से यह दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नए अध्याय के रूप में याद किया जाएगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button