रायगढ़

घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बाइक चोरी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा

झरियापाली से चोरी गई मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 07 जून । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना घरघोड़ा पुलिस ने ग्राम झरियापाली में हुई बाइक चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।

🔹 घर के आंगन से चोरी हुई थी मोटरसाइकिल

कल दिनांक 06.06.2026 को प्रार्थी रूपचंद राठिया पिता चमरा राठिया, उम्र 62 वर्ष, निवासी ग्राम झरियापाली द्वारा थाना घरघोड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20 मई 2026 की रात उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AK-6887 को घर के आंगन में खड़ा किया था। अगले दिन सुबह उठने पर मोटरसाइकिल अपने स्थान पर नहीं मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन चोरी कर ले जाने की सूचना पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 189/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

🔹 मुखबिर सूचना पर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र के माध्यम से जानकारी एकत्रित की गई। विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की मोटरसाइकिल लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम झगरपुर निवासी कार्तिक राठिया के पास है।

सूचना मिलते ही घरघोड़ा पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम झरियापाली चौक के पास घेराबंदी कर संदेही कार्तिक राठिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया।



















🔹 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
आरोपी कार्तिक राठिया पिता टीकाराम राठिया, उम्र 46 वर्ष, निवासी ग्राम झगरपुर, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़ के मेमोरेंडम पर चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AK-6887, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, बरामद कर जब्त की गई। आरोपी को चोरी के अपराध में विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button